फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंचायत के दौरान भिड़े दोनों पक्ष, 10 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर में घरेलू विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैरिया मठ योगेंद्र गिरी के मठिया निवासी मुन्नीलाल यादव की पुत्री मंजू की शादी सारंगपुर के पिंटू यादव से हुई है। मंजू का उत्पीड़न करने को लेकर बुधवार को उसके पिता दो भाई व कुछ अन्य पड़ोस के लोग पंचायत करने सारंगपुर पहुंचे थे। वहां बातचीत व कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के मुन्नीलाल, रामवृक्ष, रामप्रकाश व संतोष यादव घायल हो गए। दूसरे पक्ष से विनय यादव, हरेंद्र, सूचित, सुनील, राकेश व पप्पू घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें