हनुमानगंज विकास खंड के ब्रह्माइन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मतदान बूथ दूर होने की समस्या बताई। कहा कि दस साल पहले की जहां पर बूथ था, वहीं पर इस बार भी मतदान हो। डीएम को संबोधित मांग से संबंधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया है कि ग्राम सभा का बूथ संख्या 162 पहले संत जयकृष्ण दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्रह्माइन को बनाया गया था। 10 वर्ष पूर्व कुछ लोगों ने पहुंचे की बदौलत प्राथमिक विद्यालय ब्रह्माइन डेरा पर बूथ बनवा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि प्राथमिक विद्यालय आबादी से करीब दो किमी दूरी पर है।
ऐसे में निष्पक्ष और सुविधाजनक तरीके से मतदान कराया जाना संभव नहीं है। करीब 600 मतदाताओं को मतदान करने में दिक्कतों आ सकती हैं। बहुत से मतदाता 10 वर्षों से मतदान नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बूथ को पहले की जगह पर लाने की मांग की।
छात्रनेता मनोज यादव ने कहा कि ब्रह्माईन में बूथ संख्या 162 गांव में ही स्थित है। इस मौके पर शैलेश यादव, राजदेव यादव, परशुराम यादव, करन यादव, चंदन यादव, दिलीप कुमार, किशुन, पप्पू प्रजापति, जोगिंद्र यादव, संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।