फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में शव के अवशेष से छेड़छाड़, पुलिस बोली- जमीन विवाद में मुकदमे से बचने के लिए लगा रहे आरोप

Wed, 16 Sep 2020 10:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जगदरा में मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के अवशेष से छेड़छाड़ करने का दो लोगों पर आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोप निराधार है। जमीन के विवाद में मुकदमे से बचने के लिए यह आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


 ग्राम जगदरा के गुलाब प्रजापति (62) का मंगलवार को निधन हो गया था। घर से थोड़ी दूर स्थित श्मशान घाट पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मान्यता के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद बचा अवशेष वहां रख दिया जाता है। उसे बाद में नदी में प्रवाहित किया जाता है। गुलाब के बड़े पुत्र राकेश प्रजापति का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली कि वहां रखे गए शव के शेष मांस को लोग खा रहे हैं।

हम लोगों ने वहां जाकर ऐसा करने से मना किया तो वे उलझ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो वह दोनों को पकड़ कर थाने लाई। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। गुलाब की बेटी किरन और उनकी पत्नी सहोदरी देवी का कहना है कि पुलिस हम लोगों पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। 

इन लोगों का आपस में जमीन का विवाद है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, इनके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई की है। अब मुकदमे से बचने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, सीओ सिकंदरपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें