फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन बरामद हुआ दूसरे किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र स्थित सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे दूसरे किशोर दुर्गेश पांडेय का शव तीसरे दिन रविवार को टीएस बंधा स्थित गोबरहीं ढाला के सामने नदी के किनारे उतराया मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिवार के लोगों की ओर से पहचान किए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोपालपुर गांव निवासी रामवृक्ष पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र दुर्गेश पांडेय तथा उसी गांव के राजाराम यादव का 12 वर्षीय पुत्र लालचंद यादव स्नान करने के लिए भोजछपरा गांव के उत्तर स्थित 64 नंबर ठोकर के सामने सरयू के तट पर साइकिल से पहुंचे। नहाने के लिए कपड़े उतारे तथा मोबाइल, पर्स आदि किनारे पर रख कर दोनों नदी में कूद गए। दोनों ही किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। लालचंद का शव दूसरे दिन सुबह शनिवार को गोबरहीं के सामने नदी के किनारे उतराया मिला। दुर्गेश का कहीं पता नहीं चल पाया था। तीसरे दिन रविवार की सुबह लगभग उसी स्थान के पास दुर्गेश का शव भी ग्रामीणों के द्वारा उतराया देखा गया। शव की सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम नदी तट पर इकट्ठा हो गया। इस बीच परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया। नगर के वार्ड नंबर तीन स्थित एक ईंट भट्ठा के गड्ढे में शनिवार को मजदूर राम उरांव डूब गया। डूबे मजदूर के दमाद सूरज उरांव ने बताया कि वह शराब के नशे में था। स्नान करने के लिए तालाबनुमा गड्ढे में गए, लेकिन उसके बाद बाहर नहीं निकले। वहां स्थित मजदूरों ने हर तरह से डूबे हुए की पानी में तलाश किया, लेकिन गड्ढे की काफी गहराई के चलते कोई सफलता नहीं मिल पाई। राम उरांव झारखंड के लोहरदग्गा जनपद के थाना सेन्हा क्षेत्र के साके गांव का निवासी था। दूसरे दिन रविवार को भी उक्त गड्ढे में नाव के सहारे जाल डाल कर खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें