फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर पहुंचा शव, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में मृतक उमेश चौरसिया के शव पहुंचने के बाद रोते-बिलखते परिजन। ज
विज्ञापन
विशुनपुरा (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया(35) का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम को गांव पहुंचते ही परिवार गमगीन हो गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर दाह संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उमेश की सोमवार शाम कैथी-शंकरपुर मठिया मोड़ के पास लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर पर मामले में चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इधर, शव पहुंचने के बाद परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। स्थिति को देखते हुए एसडीएम बेल्थरारोड, क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार और नगरा व उभांव के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे रहे। छह बजे के बाद दोनों भाई गांव पहुंचने के बाद अधिकारियों व परिजनों के बीच आगे की बातचीत पर सभी की नजरें टिकी रहीं।
उभांव के थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाइ्र की जा रही है। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें