फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

Mon, 22 May 2023 11:15 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। 
विज्ञापन
माल्देपुर संगम घाट पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

विज्ञापन


माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। नाविक अधिक कमाई के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार करा रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार जा रही थी।

अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बच्चों का अपहरण कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, छह हिरासत में

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

गड़वार-नगरा मार्ग के सलेमपुर महाविद्यालय पुलिया के समीप स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मुंडन संस्कार के लिए जा रहे जीप सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।     
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी खिचड़ी चौहान के नाती शिवम का मुंडन संस्कार होना था। रिश्तेदार और परिवार के लोग जीप से बलिया गंगा घाट जा रहे थे। सलेमपुर पुलिया के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में मझौवा निवासी पिता-पुत्र खिचड़ी चौहान (65) और रामाशंकर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें