सभी घायलों को प्रभारी निरीक्षक गडवार आरके सिंह ने नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्रेन की मदद से वाहनों को थाने लाया गया। पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।