फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी में नाव पलटी, किशोर डूबा, दूसरा बचा

विज्ञापन
रेवती क्षेत्र के सरयू नदी में डूबे दतहा गांव निवासी मृतक रोहित यादव। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
रेवती। सरयू नदी के उस पार डेरे से गेहूं लादकर लौटते समय बृहस्पतिवार की शाम नाव पलटने से दो किशोर नदी में गिर गए। इनमें से एक को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरा किशोर रोहित यादव डूब गया। घटनास्थल के पास से शुक्रवार की शाम पीएसी की बाढ़ बटालियन ने शव खोज लिया।
विज्ञापन

छपरा सारिव गांव निवासी राजा यादव का पुत्र रोहित यादव (14) बृहस्पतिवार की देर शाम अपने दोस्त खेसारी यादव (11) के साथ सरयू नदी के उत्तरी क्षेत्र स्थित डेरे से गेहूं लेने गया था। नाव में गेहूं लादकर जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी बीच धारा में नाव असंतुलित होकर पलट गई। इससे दोनों डूबने लगे। खेसारी ने एक प्लास्टिक के डिब्बे (जरकिन) को पकड़ लिया। नाविकों ने तुरंत उसे सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, रोहित यादव डूब गया। सूचना मिलते ही थाना उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को उसका शव मिला। रोहित यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां रीता देवी और स्वजनों के चीख पुकार से लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें