फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसा: मिक्सर मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, हादसे में 4 की मौत

Tue, 20 Feb 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुई। छत की ढलाई का काम कर ट्रैक्टर सवार मजदूर मिक्सर मशीन समेत वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक से ट्रैक्टर की भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास ट्रैक्टर रहित मिक्सर मशीन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


यह है मामला 
घटना सोमवार की देर रात में हुई। बाइक सवार शैलेंद्र राजभर (25) व बंटी राजभर (26) निवासी खनवर व मिक्सर मशीन सवार शिवदरस (52) निवासी गहना थाना हलधरपुर जनपद मऊ व एक अज्ञात 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसको उपचार कर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है।

थाना प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि एक ट्रैक्टर पर सवार मजदूर ढलाई मिक्सर मशीन लेकर कहीं से छत ढलाई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। रात होने के कारण दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
हादसे के बाद सभी परिवारों में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रोते-बिलखते परिजनों की चीख पुकार सुन पूरा परिसर गमगीन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें