फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10 मंजिला मेडिकल काॅलेज का नक्शा फाइनल, शासनादेश जारी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मेडिकल कॉलेज निर्माण की सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई है। इसके भवन व अन्य निर्माण कार्यों के लेआउट को अंतिम रूप देने जिले में पहुंची तकनीकी टीम ने बृहस्पतिवार को स्थलीय परीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह ने आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार, लखनऊ के आर्किटेक्ट टीम व सीएमएस डाॅ. सुजीत यादव के आदि के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल जेल परिसर व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए बनने वाले भवन के नक्शे को अंतिम रूप दिया। इसका शासनादेश जारी होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का मुख्य भवन दस मंजिला होगा। इसमें पार्किंग आदि के लिए दो अंडरग्राउंड भी बनेगा। इमरजेंसी के बगल में सरफेस पार्किंग भी रहेगी। सबसे ऊपरी मंजिल पर ऑडिटोरियम (सभागार) रहेगा। कहा कि मेडिकल कॉलेज कुल 200 बेड का रहेगा, जिसमें 20 आईसीयू की व्यवस्था रहेगी। इसमें आठ माड्यूलर ओपीडी के साथ अन्य सभी विभागों की ओपीडी रहेगी।
माड्यूलर ओपीडी में जांच आदि से संबंधित उपकरण भी रहेंगे। इससे मरीजों के छोटे-मोटे परीक्षण व जांच आदि वहीं किए जा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज में सभी तरह की आधुनिक चिकित्सकीय व्यवस्था रहेगी। कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में जो भी छोटी-मोटी तकनीकी बाधाएं थीं वो सब खत्म हो गई है।
विज्ञापन

इस महीने हो सकता है शिलान्यास

प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज के वित्तीय स्वीकृति की फाइल शासन में गई है और एक-दो दिन में इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से वार्ता कर इस महीने के अंत तक इसका शिलान्यास भी करा दिया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, हर्ष सिंह, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें