फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर रक्तदान

Sat, 01 Oct 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में शामिल रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते सीएमएस डा. जीसी मौर्य।
विज्ञापन
रक्तदान महादान के संकल्प के साथ बलिया नागरिक परिषद और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 22 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके पूर्व सीएमएस डा. जीसी मौर्य ने भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में देश के वीर सपूतों के नाम पर लोगों ने अपना लहू दिया। इस अवसर पर बलिया नागरिक परिषद के सह संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि यह रक्तदान शिविर भारत के वीर सपूतों को समर्पित है।

वहीं वरिष्ठ सदस्य भोला अग्रवाल ने कहा कि बलिया की धरती के अमर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय व लोकनायक जयप्रकाश को नमन करते हुए देश को यह संदेश देना चाहते हैं कि आतंकियों ने यदि कोई दुस्साहस हमारे देश के खिलाफ करने की कोशिश की तो बागी बलिया के नौजवान देश की सरहद पर सबसे पहले पहुंचेंगे। इस मौके पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 22 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें