फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए चक्काजाम

Fri, 29 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए चक्काजाम
विज्ञापन
नगर के कदम चौराहा से लेकर अमृतपाली तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जलापूर्ति का पाइप फट जाने से सड़क पर पानी जमा हो गया है। पिछले एक हफ्ते से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में लोगों को रास्ते से गुजरने तक में परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन तथा नपा की उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने कदम चौराहा-अमृतपाली मार्ग पर शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


घंटों जाम के बाद भी जब वहां कोई नहीं पहुंचा तो लोगों सायंकाल जाम समाप्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का समाधान तत्काल नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन होगा। जनता फ्रंट के तत्वावधान में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कदम चौराहा के समीप सड़क तथा पाइप फटने से पानी की बर्बादी व जलजमाव को लेकर चक्काजाम कर नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि नगरपालिका के लापरवाही से मुख्य सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।

अत्यधिक पानी जमा होने से अब लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। नगरपालिका सभासद प्रतिनिधि एवं फ्रंट के संयोजक ददन यादव ने कहा कि शासन द्वारा करोड़ों रुपये नगर की सड़कों के लिए खर्च किए जाने के बाद भी इस मार्ग का यह हाल है। जल जमाव से वाहन सवार और पैदल यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। यदि नपा प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सायंकाल चक्काजाम खत्म करने के साथ ही लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जाम करने वालों में मुख्य रूप से रवींद्र वर्मा, सरल, शिवचंद, बच्चूलाल, गुड्डू यादव, हीरालाल, बड़े लाल, गणेश मौर्य, सुनील पांडेय, शिव कुमारी सहित दर्जनों मौजूद रहे। उधर ग्रामीणों का कहना है कि जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सीएम अखिलेश यादव के एक दिन के अंतराल पर जनपद में आने को लेकर जिला प्रशासन से लगायत अन्य विभागों की व्यवस्तता बढ़ गई है। जिससे छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज कर दिया जा रहा है, यह गलत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें