फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साथी की सराहना से नाराज हुई बीएलओ, सैंडल से पिटाई की, बाल नोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के भृगु मंदिर के पीछे एसआईआर को लेकर चल रही बैठक में एक महिला बीएलओ ने बेहतर काम करने वाली बीएलओ की सैंडिल से पिटाई कर बाल नोच लिए। 10 से 15 मिनट तक मारपीट होती रही। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेंदुआ निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन पासवान की एसआईआर में ड्यूटी लगी गई है। सोमवार को क्षेत्र के एआरओ की उपस्थिति में बीएलओ की बैठक भृगु मंदिर के पीछे प्राथमिक स्कूल में चल रही थी। पीड़ित सुमन ने आरोप लगाया कि एआरओ की ओर से बेहतर कार्य करने पर मेरी प्रशंसा की गई। वहीं, दूसरी महिला बीएलओ को खराब काम करने पर फटकार लगाई गई। इससे उक्त बीएलओ नाराज हो गई। सैंडल से पिटाई कर दी और बाल नोच लिए। मौके पर मौजूद अधिकार मूकदर्शक बने रहे।
मौके पर मौजूद अधिकार मूकदर्शक बने रहे। बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान दो बीएलओ के बीच मारपीट का मामला है। दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर तिमराज सिंह ने कहा कि महिला बीएलओ ने फोन कर मारपीट की बात मुझसे बताई थी। मेरे पास किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं है। उस समय मारपीट न करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें