फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली राहत

Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
ballia
विज्ञापन
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगा बरसात का पानी - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिले में गुरुवार की देरशाम से आसमान में काले बादल छा गए और रात से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश ने नगर पालिका तथा नगर पंचायतों की पोल खोलकर रख दी। पानी लग जाने के कारण राहगीरों को चलने में काफी दिक्कतें आई। किसान दिन भर रोपाई कार्य में मशगूल दिखे।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम से मौसम ने अचानक करवट लिया और लोगों को एक बार फिर से सावन का अहसास कराया। देररात गरज-तड़प के साथ हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। पानी के चलते वातावरण में ठंड का एहसास लोगों ने किया। वहीं कई बार आसमान में बिजली चटकने के कारण लोग दहशत से सिहर उठ रहे थे। रसड़ा-टिकादेवरी मार्ग स्थित कोटवारी चट्टी पर शुक्रवार की भोर में 4 बजे तेज आंधी पानी के दौरान विशालकाय इमली का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से घंटों मार्ग अवरुद्ध रहा।

उधर किसान बारिश को लेकर खुश दिखे। किसान अपने-अपने खेत में धान की रोपाई करने में मशगूल दिखे। खेतों में नर्सरी लगाने के लिए किसानों ने मजदूरों की तलाश करते रहे। लेकिन एक ही साथ सभी खेतों में रोपाई का कार्य शुरू होने से गांव में मजदूरों की किल्लत भी देखने को मिली।  वहीं बारिश होने के चलते जमीन पर फैलने वाली सब्जियों के भाव में एक बार फिर से तेजी आ गई है। बारिश के चलते नगर के निचले इलाकों में जहंा जलभराव हो गया तो वहीें कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें