फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजुयुमों ने शहीद चौक में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
शहीद पार्क स्थित चौराहे पर भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करते भाजपा के जिलाध्यक्ष ओ - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर के शहीद पार्क चौक में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर हजारों युवाओं ने हस्ताक्षर कार्यक्रम में सहभागिता की ।
विज्ञापन

युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री रानू शाही ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के दुष्प्रचार को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता छात्रों, नौजवानों, व्यापारियों के बीच जाकर हस्ताक्षर करा कर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं ।जनपद बलिया में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा ने 25 स्थानों पर युवाओं से लगभग 50,000 हस्ताक्षर कराएगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि जब- जब देश ने आवाहन किया है बलिया जनपद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी क्रम में 13 जनवरी को रामलीला मैदान में व्यापक स्तर पर शांति मार्च निकाला जाएगा। जिसमें जनपद के लगभग 25000 कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि पूरे जनपद में दस हजार युवा शांति मार्च में आयेगें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी आये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से जिला मंत्री पप्पू पांडे ,संजीव कुमार डंम्पू,अभिषेक सोनी, अमित सिंह तोमर, नीरज सिंह, अंकुर उपाध्याय, अंबा दत्त पांडे, अजीत वर्मा, विशाल शुक्ला, सोनू मद्धेशिया, अमित राय, मनीष सिंह, गोलू गिरी, अंकित वर्मा आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रंजना यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें