फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्यकर्ता को थाने में बैठाने पर भाजपाई धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। भाजपा कार्यकर्ता को थाने में बैठाए जाने के विरोध में सोमवार की रात रेवती थाने पर घंटों हंगामा हुआ। बाद में एसआई श्रीकृष्ण प्रजापति के स्थानान्तरण और गौतम सरोज का हलका बदले जाने के बाद हंगामा समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि गलतफहमी के कारण घटना हुई, लेकिन बातचीत के बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन

बघमरिया निवासी करन मौर्या की ओर से 27 अक्तूबर को भाखर निवासी आकाश सिंह के विरुद्ध पैसे के लेनदेन और मारपीट के संबंध में तहरीर दी गई थी।
मामले में थाने के एसआई गौतम सरोज ने आकाश को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया। जब इस घटना की जानकारी गांव के इन्द्रजीत सिंह को हुई तो वे थाने पहुंचे। स्वयं को सुरेमनपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बताते हुए एसआई से आकाश को थाने में बैठाने का कारण पूछा। इस पर नोकझोंक शुरु हो गई। मामले की जानकारी के बाद भाजपा के रवि उपाध्याय सहित कई लोग थाने पर पहुंच गए। इसके बाद हंगामा हुआ। फिर भाजपाई धरने पर बैठ गए। इस मामले की जानकारी होते ही गश्त पर निकले थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह थाने पहुंचे। दो एसआई का थाना और हलका बदले जाने के बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गलतफहमी के कारण घटना हुई लेकिन बातचीत के बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें