फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा संविधान से समाजवाद शब्द मिटा देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर समाजवाद से परहेज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा की चली, तो वह संविधान से समाजवाद शब्द भी मिटा देगी।
विज्ञापन



शनिवार की रात एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सनातन पांडेय ने माघ मेला परिसर स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा को लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव पूरे देश के नेता थे। भाजपा को देश से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा को समाजवाद से परहेज है। अगर भाजपा की चली, तो वह संविधान से समाजवाद शब्द भी मिटा देगी। कहा कि भाजपा जैसी फांसीवादी ताकतें सपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई हैं। यही वजह है कि वह सपा संस्थापक की प्रतिमा की स्थापना पर प्रतिबंध की बात करती है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने माघ मेला क्षेत्र में स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा संस्थापक की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी है, जिससे सपा नेताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें