फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के विरोध में भाजपा मुखर

Thu, 11 Aug 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
बुलंदशहर में हुए सामूहिक गैंगरेप के खिलाफ गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपा नेता।
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलंद शहर गैंगरेप की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जब से समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी है। तब से 50 बलात्कार, डकैती, छिनैती, हत्या की घटनाएं रोज होती है। वक्ताओं ने कहा कि 2012 में 1963 घटनाएं हुई, 2013 में 3050, 2014 में 3467 घटनाएं हुई। इस तरह से देखा जाय तो बलात्कार व उत्पीड़न की घटनाएं लगातार अखिलेश यादव की सरकार में फलफूल रहा है। वक्ताओं ने आगामी 2017 के चुनाव में सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जनता से अपील की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, मंजू सिंह, भगवान पाठक, आनंद स्वरूप शुक्ल, बसंत सिंह, धनंजय कनौजिया, प्रदीप सिंह, माधव गुप्त, अनूप चौबे, संजय मिश्र, मीरा श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्त, शितांशु गुप्त, मनोज राम, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता विनोद शंकर दूबे, संचालन जय प्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें