भारतीय जनता युवा मोर्चा के चार, पांच, छह मार्च को वृंदावन मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम रवाना हुई।
जिसे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी आनंद स्वरूप शुक्ला सहित अन्य लोगों ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बंटू ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत कर अपने जिले की परंपरा को कायम रखने का काम करेंगे।
अधिवेशन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह तथा समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री प्रदीप सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, धर्मेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, सुरजीत सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय आदि शामिल रहे।
....