अधिकारियों से गलत काम कराना चाहते थे विधायक : सांसद
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने विधायक सुरेंद्र सिंह पर अराजकता फैलाने और बैठक में अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कार्य कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। बैठक के बहिष्कार को ड्रामा बताते हुए उन्होंने कहा कि बैठक न हो इसके लिए विधायक ने अराजकता फैलाने की कोशिश की।
विधायक मुझे नहीं समझा सकते कि दिशा की बैठक की अध्यक्षता कैसे करनी है। विधायक सुरेंद्र सिंह कई राजनीतिक दलों में जा चुके हैं। वे पूर्व में बसपा का समर्थन भी कर चुके हैं। हालांकि अब वे भाजपा से विधायक हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र से कोई मतलब नहीं है।
सांसद के खिलाफ विधायक करेंगे 101 घंटे उपवास
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को भूमाफिया बताते हुए कहा कि वह बेटे तथा भाई व भतीजे के नाम से फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी कर भूमि हथिया रहे हैं। जिलाधिकारी एचपी शाही सत्ता के दबाव में डरे हुए हैं। विधायक ने सांसद व डीएम की बुद्धि शुद्धि के लिए डीएम कार्यालय पर 101 घंटे के उपवास का एलान करते हुए कहा कि इसकी तिथि की शीघ्र घोषणा करेंगे।