विधायक ने कहा कि एलोपैथ के क्षेत्र में डॉक्टर्स ने राक्षस का रूप ले लिया है। मृतक को भी आईसीयू में जीवित दिखाकर पैसा लेने की परंपरा चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी समझ से आज के युग में ऐसे डॉक्टर उस पुराने सनातन धर्म के राक्षसों से भी बदतर हैं, क्योंकि राक्षस भी पहले किसी को मार कर छोड़ देते थे। लेकिन एलोपैथी डॉक्टर्स मरे हुए आदमी को भी आईसीयू में रखकर पैसा कमाते हैं। ऐसे लोग किसी राक्षस से कम नहीं हैं। इसलिए मैं बाबा रामदेव के चिंतन को बल प्रदान करता हूं और एलोपैथ के लोभी और भ्रष्ट डॉक्टरों की निंदा करता हूं।