विधायक ने कहा कि 70 वर्ष तक देश पर कांग्रेस ने राज किया है, कितने पैसे किसानों के खाते में भेजे हैं, 10 वर्ष से अधिक समय तक उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है उसने किसानों के लिए क्या किया।
असल बात यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जनता से ये पूरी तरह से कट चुके हैं, यह अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए किसानों को बरगलाने में लगे हैं लेकिन किसान इन्हें जान भी रहे हैं और पहचान भी रहे हैं, इसलिए यह आंदोलन जल्द ही पूरी तरह से फ्लाप हो जाएगा।