फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- पैसे के पीछे भागने वाली नेता हैं मायावती, बसपा ने दी थाने में तहरीर

Wed, 13 Oct 2021 05:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह  ने बीते मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मायावती वैभव की दुनिया में पैसों के पीछे भागने वाली नेता हैं। उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। उनके इस बयान से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों के कारण आए दिन चर्चा में रहने वाले बलिया जिले की बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी की है। मायावती के खिलाफ अमर्यादित बयान देने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने बलिया कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बैरिया विधायक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मायावती वैभव की दुनिया में पैसों के पीछे भागने वाली नेता हैं। उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि जिसके राज्य में न तो बेटी सुरक्षित थी न खेती न ही पशु वह भी अपने को बेहतर शासक बता रहा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अमर्यादित बयान देने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने बलिया कोतवाली में सुरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए मंडल कोआर्डिनेटर मदन राम के नेतृत्व में तहरीर दी। कहा कि जयप्रकाश नगर में जेपी के जयंती के अवसर पर इस तरह की बातें कहना गलत ही नहीं गंदा काम है। अगर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो बसपा धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें