फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा-ओवैसी के रग-रग में राष्ट्रविरोधी चिंतन

Sun, 09 Aug 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी को देश विरोधी बताया है। कहा है कि उनके रग-रग में राष्ट्रविरोधी चिंतन भरा हुआ है। वह हमेशा ही हिंदू, हिंदुस्तान व हिंदी के खिलाफ बयान देते रहे हैं। राम मंदिर के विरुद्ध बयान देना उनका स्वाभाविक आचरण है। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रजातंत्र व लोकतंत्र में संख्या बल का बहुत महत्व होता है इसलिए वह हमेशा मुस्लिम बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीतते हैं। गैर मुस्लिम बहुल क्षेत्र से अगर वह चुनाव लड़ें तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। वह विरोध करते रहें, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनना शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। ओवैसी जैसे लोगों के चिल्लाने से कोई असर पड़ने वाला नहीं है। विधायक ने ओवैसी को याद दिलाते हुए कहा कि लालू यादव ने भगवान राम का रथ रोका था ओवैसी को उनकी स्थिति देखकर सबक लेना चाहिए। विधायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को हिंदू विरोधी बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें