फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा का कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल बाल बचे परिजन

विज्ञापन
भीमपुरा चौहान बस्ती में बारिश के चलते गिरा सुशीला देवी का खपरैल का घर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। कस्बा के चौहान बस्ती में रविवार की भोर में एक विधवा के खपरैल का मकान भरभरा कर गिर गया। भोर का समय होने के चलते मिट्टी को गिरते देख परिजन घर से बाहर निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उसमें रखे अनाज व जरूरी सामान दब गए जिसे बाद में गांव के लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड तहसील के भीमपुरा कस्बा के चौहान बस्ती में स्व. सूर्यबली चौहान के खपरैल का घर है। खपरैल के एक कमरे वाले घर में उनकी विधवा पत्नी सुशीला और उसके तीन बच्चे मनोज, सनोज व अजय चौहान तथा अन्य सदस्य रहते हैं। परिवार के सदस्य दूसरे के यहां मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। शनिवार की रात को हुई बारिश के बाद रविवार की भोर में अचानक खपरैल के मकान का आधे से अधिक हिस्सा भरभराकर गिर गया। भोर का समय होने के चलते मिट्टी के गिरने की आवाज सुनकर पूरा परिवार बाहर निकल गया। जिससे वह बालबाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें