फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में असंतुलित हुई मुस्लिम आबादी तो खतरे में पड़ जाएगा लोकतंत्रः सुरेंद्र सिंह

Tue, 29 Oct 2019 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले  बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। अन्यथा यदि देश में मुस्लिम आबादी असंतुलित हो गई तो प्रजातन्त्र (लोकतंत्र) खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार बनाने के प्रस्ताव पर सिंह ने कहा कि शेर कभी घास नहीं खाता है। कांग्रेस को भेड़िया और शिवसेना प्रमुख उद्धव को शेर की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि शेर कभी भेड़ियों के झुंड में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी पार्टी है।

जो राष्ट्रभक्त है वह राष्ट्र विरोधी चिंतन रखने वाली कांग्रेस के साथ कभी समझौता कर ही नहीं सकता। सोनिया गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को दीवाली पर किसानों के प्रति राजधर्म याद दिलाने के सवाल पर विधायक ने कहा कि सोनिया गांधी को कोई धर्म मालूम ही नहीं है तो राजधर्म और राष्ट्रधर्म कैसे समझ सकती हैं।
विज्ञापन


55 साल देश पर कांग्रेस का शासन रहा है उस समय इन लोगों का धर्म कहां गया था। किसानों के सच्चे हितैषी अकेले मोदी पैदा हुए हैं जिन्होंने किसानों के खातों में 6000 रुपये देकर बता दिया कि राजधर्म क्या होता है।

भाजपा विधायक ने 2022 में मायावती द्वारा मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने और उप चुनाव में करारी हार के सवाल पर कहा कि मायावती शायद गई भूल हैं कि अटल विहारी बाजपेयी जैसा नेता नहीं होता तो कभी जीवन में मुख्यमंत्री बनती ही नहीं। मायावती को ये सपना छोड़ देना चाहिए कि अब वह इस जन्म में कभी मुख्यमंत्री भी बन पाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें