फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान, हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं, बंग्लादेश मामले पर गुस्सा

Tue, 03 Dec 2024 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान अब उन लोगों के खिलाफ है जो हिंदूओं पर अत्याचार कर रहे हैं। बोली हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं। हम भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन खुद चारा बनने की बात नहीं करते हैं। हम चारा नहीं हैं कि कोई आकर खाकर निगल जाएगा।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक केतकी सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संभल कांड और बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि किसी को भ्रम हैं कि हमकों ईंट और पत्थर से डरा देंगे तो आ जाए दो-दो हाथ हो जाएं। देख ही लेते हैं किसमें कितना दम है। बलिया जिले की बांसडीह क्षेत्र की विधायक सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को विधायक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा मुझें यह नहीं पता कि मुसलमानों के साथ क्या होगा और क्या नहीं होगा, लेकिन हिन्दुओं ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है। वो जमाना लद गया, जब हिंदुओं पर अत्याचार होता था और सरकार कम्बल तानकर सोई रहती थी।

विज्ञापन


आज की सरकार ऐसी है कि घुसकर मारेगी और कहां कहां मारेगी ये पता भी नहीं चलेगा। सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मसले में विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल करते हुए जमकर कटाक्ष किया। विधायक सिंह ने कहा ये शांति दूतों के साथ है न। इनकी दिक्कत यह है कि ये शांति दूतों को अपनी गोदी में रखकर खिलाते और पिलाते हैं। एक मुसलमान के साथ कुछ हो जाए तो ये अपनी छाती पीटने लगते हैं। छाती पीट-पीट कर भारत का विश्व स्तर पर ऐसा सिनेरियो पेश करते हैं, जैसे कि कितना मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन यहीं हिंदुओं के साथ कश्मीर और बांग्लादेश से लेकर कर्नाटक व केरल में होता है तो इनके अंदर बोलने का साहस नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अब क्यों पेट में दर्द हो रहा है। जब हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे थे और जब वहां मस्जिदें बनाई जा रही थी इतने दिनों तक हम हिंदुओं के सीने पर खड़ी होकर यह मस्जिदें पांच टाइम लाउडस्पीकर से हमारा दर्द बयां करती हैं। कोर्ट के आदेश से हम वहां गए। हिंदुओं ने कोई गलत कार्य नहीं किया। हम कोर्ट में गए । कोर्ट से आदेश लेकर आए हैं। पूरे प्रशासन के साथ वहां गए हैं। उन्होंने सपा के रुख को लेकर कहा कि सपा के लोग मुसलमान के खिलाफ कैसे बोल सकते हैं,बोलेंगे तो वोट खिसक जाएगा। सारी वोट की राजनीति है। देश और प्रदेश जाए भाड़ में। वहीं बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी संभल और बांग्लादेश की घटना पर विपक्षी दलों को कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें