फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: सरकारी टोटियों का हिसाब दें अखिलेश यादव, भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा पर साधा निशाना

Tue, 02 Sep 2025 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद सरकारी टोटियां कहां गईं, अखिलेश यादव पहले टोटियां लौटाएं। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक केतकी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने एक बयान में कहा कि सपा सरकार में सरकारी स्कूलों में गाय और भैंसे पढ़ा करती थीं। जनकपुर से अयोध्या बस सेवा पर सवाल उठाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तब सरकारी आवास से टोटियां गायब हो गई थीं। 

विज्ञापन


कहा कि अखिलेश पहले सरकारी टोटियों का हिसाब दें। अभी तक टोटियां मिली नहीं हैं। पहले अखिलेश यादव टोटियां वापस करा दें उसके बाद वह जो चालू करने की बात कहेंगे सब चालू करा देंगे। 

इसे भी पढ़ें; UP: एंबुलेंस में मरीज नहीं... गिट्टी-बालू का होता है परिवहन, ई-रिक्शा, दमकल और शव वाहनों से पहुंचाते हैं मोरंग
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश सरकार में शिक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा बयान दिया। कहा कि सपा सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे रामगोविन्द चौधरी के समय स्कूलों में गाय और भैंसे पढ़ा करती थीं। अब रामगोविंद चौधरी की उम्र हो गई है। इन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। जितनी उनकी उम्र बची है राम के साथ सत्य का नाम भी ले लेना चाहिए। दरअसल यह बयान विधायक ने उस सवाल पर दिया कि यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बाढ़ खंड के अधिकारी को सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें