फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! पुलिस टीम पर पथराव की घटना के लिए बलिया के एसपी हैं जिम्मेदार, तत्काल हटाएंः सुरेंद्र सिंह

Fri, 04 Sep 2020 03:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को तुरंत हटाने का आग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है। अमर उजाला से दूरभाष पर हुई बातचीत में विधायक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह 8.45 बजे सीएम से बात की है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया है कि रसड़ा में पुलिस टीम पर पथराव की घटना के लिए पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं। इनमें प्रशासनिक क्षमता का घोर अभाव है। इसके चलते जनपद में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और पुलिस विभाग निरंकुश हो गया है।

आम लोग थाने में जाने से डर रहे हैं। अधिकांश थानों की कमान पुलिस अधीक्षक ने अपने चहेतों को दे रखी है। पुलिस का काम अवैध वसूली भर रह गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें