फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने घेरा थाना

Sun, 24 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
थाने के सामने आयोजित धरने को संबोधित करते फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी। - फोटो : balia
विज्ञापन
जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने का घेराव किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर इसे लेकर तीखा प्रहार किया। क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता फेफना थाने पहुंचे और घेराव किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश  में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। दयाशंकर सिंह प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने मायावती  को अपशब्द कहने पर त्वरित कारवाई करते हुए दयाशंकर सिंह को पद और पार्टी से  बाहर कर दिया। लेकिन दयाशंकर सिंह की बेटी को अपशब्द कहने वाले नसीमुद्दीन  सिद्दीकी और राम अचल राजभर को मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता अब तक  नहीं दिखाया। जिससे भाजपाईयों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


भाजपा नेता अवलेश सिंह कहा कि जिला सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार हो गई है। कहीं लूट, छिनैती तो कहीं अस्मत के साथ खिलवाड़ हो रहा  है। जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो प्रदेश में कानून -व्यवस्था का राज स्थापित  कर सकती है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष  विनोद शंकर दुबे, भोला ओझा, नन्दलाल सिंह, भोला चौबे, दयाशंकर  दुबे, मांधाता सिंह, विजय गुप्ता, भुआल सिंह, अंजनी राय, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, उपेंद्र पांडेय, राजीव मोहन चौधरी, अभय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें