फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बेहतर अध्यापन के गुर सीखाए

Sun, 31 May 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सतीश चंद्र कालेज में ईगनू अध्ययन केंद्र पर बीएड का कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को बेहतर अध्यापन कार्य की जानकारी दी गई। केंद्र के कोआर्डिनेटर डा. राम सिंह ने कहा कि प्रचलित शिक्षा प्रणाली छात्र को एक वस्तु मानकर चलती है। वहीं डा. अरविंद कुमार उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान संदर्भ में शिक्षण अधिगम परिस्थिति को देखते हुए शैक्षिक तकनीकि में प्रतिमान परिवर्तन करते हुए संचार तकनीकी शिक्षा को अपनाना होगा। इस मौके पर डा. अशोक कुमार तिवारी, डा. नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें