फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पूंजीवाद को दे रही बढ़ावा: नरेश उत्तम

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेशउत्तम पटेल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। देश और प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। इससे गरीबी और गरीबी से हिंसा बढ़ती है। ऐसे में सबसे पहले बेरोजगारी दूर करना समय की मांग है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था लेकिन ये सरकार रोजगार देने की बजाय छीन रही है। सरकारी तंत्र का निजीकरण कर पूंजीवादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये चिंता का विषय है। ये बातें शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमत 350 से बढ़ा कर 950 रुपये में कर दी गई है। डीजल व पेट्रोल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार ने बिजली का एक यूनिट भी पैदा नहीं किया। हमारी सरकार ने जो बिजली तैयार की थी उसी को प्रति यूनिट दोगुने मूल्य पर दिया जा रहा है। किसानों की फसल का लागत मूल्य बढ़ा दिया गया है लेकिन उसके अनुपात में समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में बहस भी की थी। कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता बिगाड़ रही है। लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं। जब देश की राजधानी दिल्ली सुरक्षित नहीं है, तो गरीब व मजलूम कैसे सुरक्षित रहेंगे। लोकतंत्र को भाजपा ने तार-तार कर दिया है और वह दमनकारी नितियों पर चल रही है। सीएए व एनआरसी जैसे कानून जबरिया थोपे जा रहे हैं। जो विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराए जा रहे हैं। देश संविधान के अनुसार चलना चाहिए लेकिन यहां संविधान से ही छेड़छाड़ की जा रही है। देश में जनगणना जातिगत आधार पर होनी चाहिए ताकि सभी को बराबरी का अधिकार मिल सके।
नरेश उत्तम ने कहा कि सपा सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। बलिया में बन रहे जनेश्वर मिश्र सेतु, घाघरा पर बन रहे चांदपुर तथा खरीद पुल, जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विकास अवरुद्ध है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, सुधीर पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, बंशीधर यादव, मृत्युंजय तिवारी बबलू, जय प्रकाश मुन्ना, राजन कनौजिया, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे, रविंद्र यादव, जयपाल यादव, मिंटू खां, हरेंद्र गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें