फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र, मजदूर, कर्मचारी, किसान विरोधी है बीजेपी सरकार : रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। केंद्र और प्रदेश सरकार छात्र, मजदूर, कर्मचारी, किसान विरोधी है। पेपरलेस की बात करने वालों को यह पता नहीं है कि इससे कितने लोग बेरोजगार हो जाएंगे। बांस, गन्ने का चेफुआ आदि कच्चा माल किसान ही पैदा करता है। इससे पेपर बनता है। पेपरलेस हो जाने से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यह सरकार गरीबों का रोजगार निगलने पर आमादा है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को बेरुआरबारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पेवर्स ब्लॉक के लोकार्पण पर कही।
विज्ञापन

कहा कि यह सरकार कहती थी कि देश को बेचने नही देंगे। लेकिन जब सरकार में आई एक ही कार्य किया देश की सरकारी संपत्ति जो सबसे फायदे की थी, उसे बेचने का कार्य कर रही है। कहा कि किसान इस देश की रीढ़ है। सरकार में बैठे लोग भी जानते हैं कि किसानी को कमजोर करने का मतलब देश को कमजोर करना है, फिर भी कर रहे हैं। कहा कि यह सरकार देश के उद्योगपतियों के हाथों बिक चुकी है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन सिंह, बीडीओ रणजीत कुमार, हरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, बबन गिरी, उपेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा, आशीष सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, शारदानंद सिंह, भीम सिंह, कन्हैया यादव, छोटक राजभर, अरविंद यादव, विनोद यादव, राजगिरिह यादव, पिंटू यादव, अखिलेश सिंह, राणा कुणाल सिंह, नन्हे सिंह, बबलू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें