फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नीतीश को सत्ता से बाहर कर सकती है BJP', सपा नेता ने छोड़े सियासी तीर; ध्वजारोहण का लेकर कही बड़ी बात

Sat, 22 Nov 2025 05:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में सपा नेता ने भाजपा और बिहार की राजनीति के साथ अयोध्या के ध्वजारोहण पर सियासी तंज किए हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की बात को नहीं माना गया, यही कारण है कि अयोध्या में भाजपा चुनाव हार गई थी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय ने सरकार शंकराचार्य की बातों को नहीं मान रही है। शंकराचार्य ने कहा था कि जब तक ध्वजारोहण न हो, तब तक मंदिर में मूर्ति की स्थापना नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन


सरकार ने शंकराचार्य की बातों की अनदेखी की, जिसका परिणाम रहा कि अयोध्या की सीट हार गए। वे शुक्रवार की रात को सपा मुखिया मुलायम सिंह की जयंती की पूर्व संख्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे।

कहा कि हमारे सनातन धर्म में शंकराचार्य का बहुत ऊंचे धार्मिक पद पर माने जाते हैं। उनकी कही बातों को हर कोई सच्चे मन से मानता है। शंकराचार्य ने पहले ही कहा था कि जब तक ध्वजारोहण न हो, तब तक मंदिर में मूर्ति स्थापना नहीं की जा सकती। सभी ने देखा कि उन्होंने मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना की तो उसका परिणाम यह हुआ कि वे अयोध्या से ही चुनाव हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर सियासी हमला

सामान्य सीट से हमारे अनुसूचित जाति के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की जीत हुई। आगे भी आने वाला समय बताएगा कि अयोध्या की सीट से किसकी होगी। उन्होंने कहा कि जब मंदिर बन गया तो अब ध्वजारोहण हो रहा है। ध्वजारोहण मुख्यमंत्री करें या फिर कोई और करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले बयान पर वाराणसी कोर्ट ने कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश होने का आदेश पर कहा कि कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस दिया है, जिस पर वे अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे। इस पर मैं कुछ और नहीं कह सकता। 

दावा किया कि भाजपा भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है। हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करके भाजपा भारत को एक ऐसे राष्ट्र में बदलना चाहती है जहां कोई समभाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें