फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा व नीतीश गठबंधन की बनेगी सरकार: बृजभूषण सिंह

विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के सिधौली गांव में उप​स्थित लोगों को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
विज्ञापन
भीमपुरा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा व नीतीश गठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1975 में न्यायपालिका के एक आदेश को इंदिरा ने ताक पर रखकर देश में इमरजेंसी लगाई थी। आज वही आदमी देश छोड़ने की बात कर रहा है। देश की जनता को उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं।
विज्ञापन

बृजभूषण सिंह बृहस्पतिवार को सिधौली निवासी भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और डीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रसाद भंडारे में शामिल होने पहंुचे थे। आयोजक शक्ति सिंह ने पुष्पहार व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। पूर्व सांसद ने कहा कि राजनीति में धर्म का संगम होना, सनातन की परिकल्पना को दर्शाता है। बिहार में टिकट बंटवारे के सवाल पर कहा कि हमारा लोकतांत्रिक देश है, जब तक पर्चा नहीं दाखिल होता तब तक घमासान होता है। सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि वहां उसका भी कुछ है क्या। इस मौके पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें