फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दवा छिड़कने से करेले के पौधे हुए खराब, कीटनाशक एजेंट पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर पीपरपाती निवासी किसान भूपेंद्र चौबे की करेले की फसल कीटनाशक का छिड़काव करने से नष्ट हो गई। किसान की तहरीर पर पुलिस ने कीटनाशक बेचने वाले एजेंट हरेंद्र गिरी निवासी घोड़हरा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि किसान भूपेंद्र चौबे ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चार कट्ठा खेत में करेले के 300 पौधे लगाए थे। जिससे दो लाख की आमदनी का अनुमान था। दुबहड़ थाना के घोड़हरा निवासी हरेंद्र गिरी मेरे घर पहुंचा। उसने पौधा को कीटों से बचाने व अच्छी पैदावार की बात कहते हुए कीटनाशक छिड़काव की बात कही। भूपेंद्र ने अपनी जान पहचान की दुकान से कीटनाशक लाकर छिड़काव की बात कही। हरेंद्र ने गारंटी देते हुए पौधों पर कीटनाशक का छिड़काव किया।
पैदावार होने की जगह सभी पौधा सुख गए। किसान ने एजेंट को फोन कर फसल का हर्जाना भरने के लिए कहा। कुछ दिन तक टालमटोल करता रहा, उसके बाद हर्जाना देने से इन्कार कर दिया। उसके बाद फोन करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। किसान भूपेंद्र चौबे ने अगस्त में इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस के बुलाने पर भी वह नहीं आया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एजेंट हरेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें