फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई

विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जायसवाल समाज के लोग
विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित धर्मशाला में जायसवाल समाज ने अपने कुलदेवता भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सामाजिक विकास का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

जयंती समारोह का शुभारंभ भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्पांजलि और आरती के साथ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से व्यापार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका के बिना सामाजिक सशक्तीकरण संभव नहीं है। इस मौके पर रतन जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधु, सुनील कुमार टिंकू, विनोद कुमार पप्पू, केएल जायसवाल और प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें