अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में बिरसा मुंडा जयंती पर उपस्थित अतिथिगण। आयोजक
बलिया। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सत्यम नगर कॉलोनी जीराबस्ती स्थित आनंद प्रकाश सिंह के आवास पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने हिंदू धर्म के प्रतीक जनेऊ और तिलक तथा चोटी की रक्षा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अशोक पांडेय, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश्वर कुमार प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा तथा अध्यक्षता डॉ. गणेश कुमार पाठक पूर्व प्राचार्य अमरनाथ पीजी कॉलेज ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि आदिवासी इलाके में जंगल, जमीन पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश करने वाले अंग्रेजों को तीर कमान के बल पर भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस और बल का आभास कराया था। बिरसा मुंडा ने युवकों का एक संगठन बनाकर सामाजिक सुधारों के साथ-साथ राजनीतिक शोषण के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। आजादी के लिए बिरसा ने अपना देश अपनी माटी का नारा देकर जनजातीय युवकों में क्रांति ला दी। बिरसा ने हिंदू धर्म के प्रतीक जनेऊ और तिलक तथा चोटी की रक्षा की। परिचय एवं स्वागत करुणा निधि तिवारी तथा संचालन हरेंद्र नाथ मिश्र व आभार ज्ञापन जिला मंत्री आनंद प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम को डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. दीपक गुप्ता व राजीव मोहन चौधरी ने संबोधित किया। इस मौके पर गोपाल पांडेय, अरविंद तिवारी, अनिल पांडे, टुनटुन प्रसाद,दिनेश पाठक, पंकज पाठक रहे।