फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आईडी कार्ड न पहनने पर बीएलओ को फटकार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को ब्लाॅक हनुमानगंज के अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बूथ संख्या 15, 13 और पिपरौली के बूथ संख्या 12 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र (फॉर्म) के एकत्रीकरण की स्थिति की जानकारी ली। बीएलओ मीरा देवी और माया यादव से पूछताछ की। मीरा देवी ने बताया कि बूथ संख्या 15 पर कुल 936 मतदाताओं में 450 फॉर्म एकत्र किए जा चुके हैं। वहीं बीएलओ माया यादव ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 1000 मतदाताओं में 440 फॉर्म अब तक एकत्र हुए हैं। आईडी कार्ड न पहनने पर जिलाधिकारी ने बीएलओ मीरा देवी को फटकार लगाई। एसडीएम को निर्देश दिया कि उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। निर्देशित किया कि आईडी कार्ड और सरकारी झोला अनिवार्य रूप से लेकर ही ड्यूटी करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र 100 प्रतिशत एकत्र करें। बीएलओ के मोबाइल में स्कैन करके प्रक्रिया भी दिखाई और कहा कि यदि किसी को फॉर्म भरने में कठिनाई हो तो फॉर्म भरने की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मौजूद रहे।
1987 से पहले जन्म लेने वालों को नहीं देना होगा प्रमाणपत्र
बैरिया। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) मैपिंग के दौरान वर्ष 1987 से पहले जन्म लेने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रमाण पत्र नहीं देना होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी छूट दी गई है। इसके बाद जन्म लेने वाले लोगों को आयोग से मंजूर 12 में से कोई एक साक्ष्य देना होगा। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईआर फॉर्म जमा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2003 व 2025 के मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं की मैपिंग कराई जा रही है। बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वह मतदाताओं का पूरा सहयोग करें। प्रपत्र भरने के लिए मात्र चार जानकारी जरूरी है। स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम और पता, भाग संख्या ऑनलाइन नाम के आधार पर मतदाता सूची से ढूंढ सकते हैं। मैपिंग के दौरान अतिरिक्त कोई दस्तावेज नहीं मांगा जा रहा है। जिन्होंने अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं जमा किया है। वह अपने बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे अपलोड कर सकते हैं। चार दिसंबर तक इसकी अंतिम समय सीमा है।
विज्ञापन

समय से पहले कार्य पूरा करने पर हुआ सम्मान
चौकियामोड़/सिकंदरपुर। एसआईआर के तहत चार बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले अपना कार्य पूरा कर लिया हैं। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर एसडीएम शरद चौधरी और बीडीओ सीयर फैसल आलम ने ब्लाॅक परिसर में शुक्रवार को इन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों बीएलओ में सृष्टि गुप्ता, मनीष कुमार मौर्य, ब्रजभूषण प्रसाद और संतोष कुमार हैं। एसडीएम शरद चौधरी ने इन्हें अंगवस्त्र व बुके भेंट कर इनके कार्य की सराहना की। बीएलओ सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। अधिकारियों के मार्गदर्शन और सबके सहयोग से कार्य पूरा किया। नायब तहसीलदार रौशन सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, सुपरवाइजर देवेंद्र वर्मा आदि रहे। सिकंदरपुर के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद (प.) के बीएलओ एवं सहायक अध्यापक रमेशचंद्र वर्मा को शुक्रवार को तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। रमेशचंद्र वर्मा ने गणना फार्मों के कलेक्शन और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया है। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार और नायब तहसीलदार सीपी यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुपरवाइजर सत्यप्रकाश पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें