फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 रेवती-सहतवार मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक सवार हरमेंद चौहान (26) और उसके चाचा सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हरमेंद चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गायघाट लाल टोला निवासी सत्येंद्र चौहान अपने भतीजे हरमेंद चौहान के साथ बाइक से रेवती की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से हरमेन्द चौहान और चाचा सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें