फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो ई-रिक्शा चालकों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पहुंची पुलिस

Sat, 13 Apr 2024 08:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: ई-रिक्शा चालकों को गली मारने की सूचना पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घायल ई-रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सुरेमनपुर स्टेशन के पास बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो ई-रिक्शा चालकों को गोली मार दी। दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालात गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह दलबल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन


सुरेमनपुर स्टेशन के पास कोटवां गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अरमान (18) व विशाल पासवान (24) स्टेशन के बाहर पान की दुकान पर खड़े थे। उसी दौरान आए बाइक सवार अज्ञात बदमाश दोनों पर फायर कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर भगदड़ मच गई। 

दोनों ई-रिक्शा चालक वहीं गिर कर बेसुध हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को उपचार के लिए  स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें