फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कसेसर पेट्रोल पंप के समीप नगरा-बरौली मार्ग पर शनिवार की शाम बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार मुकेश सिंह /(40) की सोमवार की शाम इलाज के दौरान वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। कसौंडर निवासी मुकेश सिंह शनिवार की शाम नगरा से घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर बाद पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी नगरा पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम को मौत हो गयी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

बड़े भाई राकेश सिंह और राजेश सिंह गैर प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुकेश गांव में लगे टावर पर गार्ड की नौकरी करता था। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी और बच्चो का रोते -रोते बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें