फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर सोमवार की रात बभनियाव ग्राम के पास तेज गति की अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से जा भिड़ी। पोल से टकराने के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा मौके पर सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइंस निवासी नितिन जायसवाल (35) सोमवार की रात बाइक पर सवार हो अखोप चट्टी से बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। बभनियाव ग्राम के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट से बाइक सवार की आंखें चमक गईं, जिससे वह सामने विद्युत पोल से टकरा गया। पोल से टकराने के बाद बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बभनियाव ग्राम निवासी कांग्रेस नेता जनार्दन सिंह यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें