बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर शेरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बिजली के खंभे से टकराने से बाइक सवार अखिलेश सिंह निवासी छोटकी शेरिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छोटकी शेरिया निवासी अखिलेश सिंह खेती करते थे। बृहस्पतिवार को बलिया शहर किसी काम से गए थे, जहां से देर रात लौटते समय टंड़वा गांव से आगे मोड़ के पास बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिसकर्मियों ने घायल पड़े अखिलेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी मोनी सिंह रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। अखिलेश को एक बेटा व एक बेटी है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि बिजली के पोल से टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।