हनुमानगंज। सुखपुरा थाना के जीराबस्ती गांव की गैस एजेंसी के पास रविवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जीराबस्ती गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र चौहान के छोटे भाई जीतन चौहान (36) ठेके पर भवन का निर्माण कार्य करते हैं। रोज की भांति सुबह के समय घर से बाइक से साइट पर जा रहे थे। आरटीओ कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की खबर पर पत्नी सलिका देवी बदहवास हो गईं। जीतन की मौत से तीन बेटी व एक बेटे के भरण पोषण को लेकर संकट हो गया है। घटना की खबर पर पोस्टमार्टम हाउस पर जान पहचान वालों की भीड़ रही।