फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक पलटने से किशोर घायल, एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से रानीगंज बाजार की ओर बाइक से जा रहा 15 वर्षीय किशोर कोटवां मोड़ के नजदीक गिरकर घायल हो गया। सियरहिया निवासी युवक सुनील यादव ने घायल को सोनबरसा पहंुचाया। घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 नंबर एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। ई-रिक्शा से ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया अंतर्गत बीवी टोला निवासी बसंत केसरी (15) पुत्र धर्मेंद्र केसरी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तरफ से बाइक से लौट रहा था।
कोटवा गांव के सामने ही पहुंचा था की अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। बसंत केसरी गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगे। श्रीकांतपुर ग्राम प्रधान अरुण यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव बाजार जा रहे थे। उनकी नजर घायल युवक पर पड़ी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति नाजुक थी, जिससे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 नंबर पर सूचना देने के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रधान पुत्र ने घायल को ईरिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें