फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोलेरो में बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
मनियर थाना के समीप खड़ी बोलेरो में टकराने से मृतक कस्बा के वार्ड नंबर 12 मलाहु टोला निवासी मोहि
विज्ञापन
मनियर। थाना के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे खड़ी बोलेरो में बाइक सवार तीन युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पीएचसी मनियर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मनियर कस्बे के वार्ड नंबर 12 मलाहु टोला निवासी मोहित राजभर (18) के रूप में हुई।
वहीं घायल शनि पासवान (16) कस्बे के वार्ड नंबर चार चांदू पाकड़ और अर्जुन राजभर (18) धनौती निवासी हैं। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ लेकर गए हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनियर थाने के बगल में खड़ी बोलेरो में बाइक पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां धनवती देवी और भाई किनु व राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से कस्बे में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें