फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। बलिया-बैरिया एनएच-31 पर शनिवार को गायघाट के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में रवि पासवान व मनोज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने रवि पासवान को मृत घोषित कर दिया। मनोज को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रेपुरा गांव निवासी रवि पासवान (20) व मनोज पटेल (21) बाइक से घर से बैरिया की तरफ जा रहे थे। गायघाट के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने रवि पासवान को मृत घोषित कर दिया, मनोज पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वाराणसी रेफर किया गया।
पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन थाना पहुंचे, मौत की खबर पर रोते-रोते बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच घायलों को इलाज को भेजवाया। एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें