फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे में ताड़ के पेड़ से टकराई बाइक, इंटर के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुहरी-सगहापुर गांव के बीच मंगलवार की देर रात घने कोहरे में बाइक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार फरहान और शाकिब घायल हो गए। सीएचसी सीयर पर डॉक्टर ने फरहान को मृत घोषित कर दिया। फरहान इंटर का छात्र था। शाकिब को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तेंदुहारी गांव निवासी फरहान (19) अपने मित्र साकिब (22) को बाइक पर बैठाकर किसी काम से सगहापुर जा रहे थे। कुछ दूर पहले ही मोड़ पर कोहरे के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया।यहां डॉक्टर ने फरहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाकिब की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया। उसका मऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी सीयर पहुंची पुलिस ने फरहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फरहान इंटर का छात्र था। दो भाई व एक बहन में मझला था। उसके पिता कुवैत में कार्य करते हैं। सूचना मिलते ही घर के लिए चल दिए हैं। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें