फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत, रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव

विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में मृतक दुबहर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टिटिही नि - फोटो : punch news
विज्ञापन
बलिया। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकराने से सतीश खरवार (18) की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों की नजर खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव निवासी सतीश कुमार ग्रीनफील्ड निर्माण कंपनी में काम करते थे। रात करीब 10 बजे कंपनी के काम से डीजल लाने के लिए चितबड़ागांव की तरफ बाइक से जा रहे थे। टेकार गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा, पूरी रात उसी तरफ पड़े होने के कारण मौत हो गई। पिता हृदयानंद खरवार ने कहा कि सतीश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से सबकुछ खत्म हो गया। वहीं सड़क किनारे डंपर खड़ा करने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें